शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी, निफ्टी 25 हजार के करीब, सेंसेक्स 81700 के पार
Nifty Record All Time High: सोमवार को शेयर बाजार के खुलने के साथ नया रिकॉर्ड बन गया है। निफ्टी पहली बार 24,980.45 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला, जिसके बाद शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुआ है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं।
इस बीच निफ्टी 25000 के करीब पहुंच गया है। साथ ही सेंसेक्स भी रिकॉर्ड 81,900 के स्तर पर पहुंचा। वहीं NSE पर निफ्टी बैंक इंडेक्स में करीब 2 फीसदी का उछाल आया है। निफ्टी SBI का शेयर करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ इंडेक्स में टॉप गेनर हैं। जबकि टाटा कंज्युमर प्रोडक्ट्स का शेयर सवा 2 फीसदी गिरकर टॉप लूजर है।

सेंसेक्स करीब 400 अंकों की मजबूती के साथ 81,700 के पार है। निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ 25000 के स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है। इंट्राडे में इंडेक्स रिकॉर्ड 24,980 पहुंचा।
बीएसई सेंसेक्स फिलहाल 355.30 प्वाइंट्स यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 81,688.02 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 120.10 प्वाइंट्स यानी 0.48 फीसदी के उछाल के साथ 24,954.95 पर है।
बता दें कि एक कारोबारी दिन पहले यानी शुक्रवार को रिकॉर्ड खरीदारी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 1292 अंक ऊपर 81,332 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 428 अंकों की मजबूती के साथ 24,834 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में उछाल
शुक्रवार को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,56,92,671.33 करोड़ रुपए था। जो सोमवार (29 जुलाई) को मार्केट ओपन होते ही यह 4,60,49,229.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जिसका मतलब है कि निवेशकों की दौलत 3,56,557.71 करोड़ रुपए बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications