Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Repo Rate Update: रेपो रेट में की कटौती, 0.25 फीसदी घटाया गया, अब घटेगी घर की EMI

Repo Rate Update: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से आज रेपो रेट को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। आपको बता दें कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) की मीटिंग आज खत्म हुई और इसके बाद इसमें लिए फैसलों के बारे में आज सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ऐलान किया है।

उन्होने कहा कि "एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों से घटाकर 6% करने का फैसला हुआ है।"

Repo Rate Update

रेपो रेट की कटौती से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है, इसकी वजह से घर और कार लोन की ईएमआई में कमी आएगी। गौरतलब है कि फरवरी 2025 में रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों को कम किया था और ऐसा उसने करीब 5 साल बाद किया था।

जीडीपी अब 6.5 प्रतिशत रह सकती है

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 'इस वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वास्तविक जीडीपी अब 6.5 प्रतिशत रह सकती है, जिसमें पहली तिमाही 6.5%, दूसरी तिमाही 6.7%, तीसरी तिमाही 6.6% और चौथी तिमाही 6.3% होगी।'

आरबीआई रेपो रेट क्या है? (Repo Rate)

आपको बता दें कि रेपो रेट (Repo Rate) वह ब्याज दर है जिस पर आरबीआई (RBI) देश के वाणिज्यिक बैंकों को कम अवधि के लिए कर्ज देता है। जब बैंकों को फंड की जरूरत होती है, तो वे अ आरबीआई से उधार लेते हैं। इस उधारी पर जो ब्याज लगता है, उसे रेपो रेट कहा जाता है। जैसे कि अगर रेपो रेट 6.50% है, तो बैंक को आरबीआई से उधार लिए गए ₹100 पर ₹6.50 ब्याज देना होगा।

रेपो रेट का उद्देश्य क्या है?

अब आप सोच रहे होंगे कि इसका उद्देश्य क्या होता है, तो आपको बता दें कि इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक स्थिरता को नियंत्रित करना है। जैसे की रेपो रेट ज्यादा होने पर लोन महंगा हो जाता है, जिससे डिमांड कम हो जाती है और अगर रेपो रेट कम होता है तो लोन सस्ता हो जाता है जिससे बाजार में खर्च बढ़ जाता है।

मौद्रिक नीति समिति (Repo Rate)

RBI की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee - MPC) हर दो महीने में बैठक करती है। जो मौजूदा आर्थिक स्थिति, महंगाई दर , विकास दर (GDP Growth), बाजार की तरलता (Liquidity) आदि को ध्यान में रखकर रेपो रेट पर फैसला लेती है।

कौन हैं आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा?

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 11 दिसंबर 2024 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के 26वें गवर्नर के रूप में कुर्सी संभाली है। वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। 14 फरवरी 1968 को राजस्थान के बीकानेर में जन्मे संजय मल्होत्रा ने कानपुर IIT से स्नातक करने के बाद प्रिंसटन विश्वविद्यालय, अमेरिका से सार्वजनिक नीति में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+