आरबीआई करेगा 20 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री का आयोजन
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि वह सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) की बिक्री और खरीद के माध्यम से दो किश्तों में 20,000 करोड़ रुपये की तरलता का संचालन करेगा। केंद्रीय बैंक ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि 10 और 17 सितंबर को 10,000 करोड़ के दो खुले बाजार संचालन (ओएमओ)का आयोजन किया जाएगा। पिछले सप्ताह, आरबीआई ने दो चरणों में, 20,000 करोड़ रुपये की जी-सेक की बिक्री और खरीद की घोषणा की थी। ये 27 अगस्त और 3 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले थे।













Click it and Unblock the Notifications