अनिल अंबानी को RBI ने दिया बड़ा झटका, रिलायंस कैपिटल का बोर्ड सस्पेंड, प्रशासक हुए नियुक्त
नई दिल्ली, 29 नवंबर: उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनिल धीरुभाई अंबानी समूह ( ADAG Group) को बड़ा झटका दिया और उसकी फाइनेंशियल कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के बोर्ड को सस्पेंड कर दिया। अब उसके प्रबंधन को आरबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है और उसके लिए एक प्रशासक की नियुक्ति की गई। वो ही कंपनी की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

मामले में आरबीआई ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 के सेक्शन 45-IE (1) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को सस्पेंड किया जाता है। साथ ही अब उसका कामकाज आरबीआई के अंडर रहेगा। इसके लिए केंद्रीय बैंक ने एक प्रशासक नियुक्त किया, जो बैंक ऑफ महाराष्ट्र पूर्व कार्यकारी निदेशक नागेश्वर राव वाई हैं। आरबीआई ने आगे कहा कि बोर्ड अपना काम करने में सक्षम नहीं था और उसने निवेशकों को पैसे भी वापस नहीं किए। जिस वजह से उन्हें ये फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इतने रुपये का है कर्ज
आपको बता दें कि 31 अक्टूबर 2021 तक रिलायंस कैपिटल पर कुल 21781 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। इसके अलावा कंपनी 624.61 करोड़ रुपये के टर्म लोन पर 5.48 करोड़ रुपये के ब्याज का भुगतान करने में नाकाम रही। ऐसे में जल्द ही आरबीआई दिवालिया कानून के तहत रिलायंस कैपिटल पर कार्रवाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications