RBI ने घटाया रेपो रेट, कम होगी घर और कार की EMI
नई दिल्ली रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा का ऐलान कर दिया है। जिसमे ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की गई है। आरबीआई के इस ऐलान के बाद लोगों का बैंक लोन और कार लोन की ईएमआई कम हो जाएगी। बता दें कि मौजूदा समय में आरबीआई का रेपो रेट 6.50 था, जिसे घटाकर 6.25 कर दिया गया है। बता दें कि पिछले तीन बार से आरबीआई के रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे पहले आखिरी बार 1 अगस्त 2018 को रेपो रेट को 25 बेसिक प्वाइंट बढ़ाकर 6.50 कर दिया गया था।

जिस तरह से कच्चे तेलों की कीमत में पिछले काफी समय से स्थिरता है और डॉलर के मुकाबले रुपए में स्थिरता आई है उसके बाद महंगाई दर में कमी आई है। यही वजह है कि माना जा रहा था कि आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है। उम्मीद के अनुसार ही आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति में बदलाव करते हुए रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट कम किया है।
बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है जिस दर पर रिजर्व बैंक अन्य बैंकों को कर्ज देता है। यह कर्ज उस वक्त दिया जाता है जब बैंकों के पास फंड की कमी होती है और उसे पैसे की भरपाई करनी होती है। इसी भरपाई के लिए बैंक आरबीआई से कर्ज लेते हैं। आरबीआई की ओर से बैंकों को यह कर्ज फिक्स रेट पर दिया जाता है, जिसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट को रिजर्व बैंक हर तीन महीने पर बदलता रहता है।
इसे भी पढ़ें- मनी लॉड्रिंग केस में ईडी के सामने फिर से 12 फरवरी को पेश होंगे रॉबर्ट वाड्रा












Click it and Unblock the Notifications