इस बैंक से 6 महीने में महज 1 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे खाताधारक, RBI का बड़ा आदेश
Recommended Video
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई स्थित पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी बैंक) के खाताधारकों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, पीएमसी के ग्राहक अब छह महीने में महज एक हजार रुपये ही अपने खाते से निकाल सकते हैं। यही नहीं पीएमसी बैंक को बैंकिंग से संबंधित लेन-देन करने से पहले आरबीआई से लिखित में मंजूरी लेनी पड़ेगी। आरबीआई के निर्देश के बाद बैंक की ओर से इस तरह का मैसेज खाताधारकों को भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि आरबीआई के दिशा-निर्देश के मुताबिक, पीएमसी बैंक के सेविंग्स अकाउंट, चालू खाते या फिर किसी भी अन्य जमा खाते से अगले 6 महीने में 1000 रुपये निकालने अनुमति होगी।

आरबीआई का बड़ा आदेश
जानकारी के मुताबिक, आरबीआई ने अपने आदेश में पीएमसी बैंक पर नए लोन जारी करने और बिजनेस पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यही नहीं आरबीआई ने बैंक में सभी तरह के लेन-देन पर नजर रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसका असर खाताधारकों पर भी सीधा पड़ने वाला है। यही वजह है कि जैसे ही आरबीआई के निर्देश को लेकर बैंक की ओर से संबंधित मैसेज खाताधारकों के पास पहुंचा तो मुंबई में बैंक की ब्रांच के सामने जोरदार हंगामा शुरू हो गया। 6 महीने में महज 1000 रुपये निकालने के फैसले से लोग परेशान नजर आए।

अनियमितता बरतने के आरोप में आरबीआई ने की कार्रवाई
खबरों के मुताबिक, अनियमितता बरतने के आरोप में भारतीय रिजर्व बैंक ने मुंबई स्थित पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक पर लेन-देने के संबंध में छह महीने का प्रतिबंध लगाया है। साथ ही बैंक अपनी मर्जी से कहीं निवेश भी नहीं कर सकता है। हालांकि. कर्मचारियों की सैलरी देने जैसे बेहद जरूरी चीजों में छूट दी गई है। इसके साथ ही आरबीआई ने साफ कहा है कि पीएमसी बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं होगा। इसी के साथ पीएमसी बैंक आरबीआई से अगली सूचना या निर्देशों तक प्रतिबंध के साथ बैंकिंग बिजनेस जारी रख सकता है।

PMC बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं होगा
हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक परिस्थितियों के आधार पर बैंक को लेकर लिए गए फैसले में संशोधनों पर विचार कर सकता है। आरबीआई ने कहा कि 23 सितंबर को बैंक के कारोबार बंद होने से छह महीने तक प्रतिबंध रहेगा। आरबीआई की ओर से जारी नए फैसलों की एक कॉपी पीएमसी बैंक की ओर से प्रत्येक खाताधारकों को भेजा गया है, साथ ही बैंक की वेबसाइट पर भी शेयर की गई है।

1000 रुपये निकालने के फैसले से ग्राहक परेशान
पीएमसी बैंक, मल्टी-स्टेट शिड्यूल्ड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक है, जो कि महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, गोवा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश आदि राज्यों में संचालित है। 1984 में स्थापित, पीएमसी बैंक का वर्तमान में छह राज्यों में नेटवर्क है, जहां 137 शाखाएं संचालित हैं। ये देश के शीर्ष 10 सहकारी बैंकों में शुमार है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications