RBI New FD rules: 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं FD के नियम, आपके जेब पर क्या होगा असर?

RBI New FD rules: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं या पहले से पैसा लगा चुके हैं, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियम आपके लिए अहम हैं। RBI ने डिपॉजिट पर ब्याज देने के नियमों में बदलाव करते हुए बैंकों के लिए पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

अब एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं में समान अवधि और समान राशि की FD पर अलग-अलग ब्याज दर देने की व्यवस्था खत्म होगी। साथ ही बैंकों को अपनी ब्याज दरें पहले से सार्वजनिक करनी होंगी, जिससे ग्राहकों के लिए सही फैसला लेना आसान होगा।

RBI New FD rules

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे FD से जुड़े नियम

RBI का नया डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट फ्रेमवर्क 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इसका दायरा सिर्फ बड़े कमर्शियल बैंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्मॉल फाइनेंस बैंक, रीजनल रूरल बैंक (RRB), लोकल एरिया बैंक, पेमेंट बैंक और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक भी इसके तहत आएंगे। नए नियमों का मकसद ग्राहकों को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बैंकिंग व्यवस्था उपलब्ध कराना है, ताकि ब्याज दरों को लेकर भ्रम की स्थिति खत्म हो सके।

ये भी पढ़ें: Bank of Baroda Data Leak: बैंक ऑफ बड़ौदा का कैसे हुआ 1000 GB डेटा लीक? क्या ग्राहकों के पैसे हैं खतरे में?

हर ब्रांच में समान FD पर मिलेगा एक जैसा ब्याज

नए नियम लागू होने के बाद किसी भी बैंक की अलग-अलग शाखाओं में समान राशि और समान अवधि की FD पर अलग-अलग ब्याज दर नहीं दी जा सकेगी। यानी यदि एक ही दिन एक जैसी FD कराई जाती है, तो बैंक की सभी शाखाओं में उस पर समान ब्याज मिलेगा। RBI ने स्पष्ट किया है कि एक जैसी FD पर सभी ग्राहकों के साथ समान व्यवहार करना बैंकों के लिए अनिवार्य होगा।

वेबसाइट पर पहले से दिखानी होगी ब्याज दरें

RBI ने बैंकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्याज दरों का सार्वजनिक खुलासा अनिवार्य कर दिया है। अब सभी बैंक अपनी FD की ब्याज दरों की पूरी सूची पहले से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएंगे। वहीं, बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरें भी हर कार्य दिवस सुबह 10 बजे तक अपडेट करनी होंगी। इससे ग्राहकों और बड़े निवेशकों को वास्तविक ब्याज दरों की जानकारी समय पर मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें: ₹8,300 करोड़ का 'Delhi Clean Air Program' लॉन्च, अब बदलेगी दिल्ली की हवा? CM रेखा गुप्ता ने बताया पूरा रोडमैप

क्या बदलेंगी FD की ब्याज दरें? निवेशकों को क्या होगा फायदा

RBI के नए नियमों का मतलब यह नहीं है कि 1 अक्टूबर से सभी बैंकों की FD ब्याज दरें बदल जाएंगी। बैंक आगे भी अपनी लिक्विडिटी, फंडिंग कॉस्ट और बाजार की स्थिति के आधार पर ब्याज दरें तय करेंगे। सबसे बड़ा बदलाव पारदर्शिता और समानता का है। ग्राहकों को अब अलग-अलग शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और विभिन्न बैंकों की FD दरों की तुलना करना पहले से कहीं अधिक आसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+