RBI Monetary Policy: रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, नहीं बढ़ेगी EMI, जानें बैठक की अहम बातें

RBI MPC Meeting Updates: भारतीय रिजर्व बैंक की तीन दिवसीय द्विमासिक मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक आज शुक्रवार 06 अक्टूबर को खत्म हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा की।

गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 6.50 फीसदी ही रहेगी।

RBI MPC Meeting Live Updates

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने क्या-क्या कहा?

-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बताया, "सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.5% अनुमानित है... अगले वित्तीय वर्ष 2024 -25 की पहली तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.6% रहने का अनुमान है।"

-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि, 2023-24 के लिए CPI मुद्रास्फीति 5.4 % रहने का अनुमान है।

-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि, वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल मुद्रास्फीति घटकर 4.6% हो गई है। वहीं पिछले साल की पहली तिमाही में यह 7.3% थी।

-शक्तिकांत दास ने कहा कि, ...चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में चालू खाता घाटा एक साल पहले की तुलना में घटकर जीडीपी का 1.1% हो गया।

पिछली MPC बैठक में क्या लिया गया था फैसला?

पिछली बैठक में अगस्त में एमपीसी ने रेपो दर को 6.50% पर बरकरार रखने का फैसला किया था। दरअसल, अगस्त वाली नीति समेत अपनी पिछली तीन नीतियों में पैनल ने ब्याज दरों पर यथास्थिति बरकरार रखी है। व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पिछले साल मई से रेपो रेट में 250 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) की बढ़ोतरी देखी गई है।

आरबीआई एक वित्तीय वर्ष में छह-छह महीने पर द्वि-मासिक बैठकें आयोजित करता है। इस बैठक में ब्याज दरों, मुद्रास्फीति दृष्टिकोण समेत आर्थिक संकेतकों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+