RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, फिर भी होम लोन हो सकता है सस्ता
रेपो रेट को लेकर अप्रैल में हुई भारतीय रिजर्व बैंक की समीझा के बाद भी बैंक ने रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की थी, लेकिन बैंकों ने होम लोन की ब्याज दर में कटौती की थी।
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार चौथी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और उसे 6.25 फीसदी के स्तर पर ही रहने दिया है। हालांकि, अभी भी होम लोन लेने वाले लोग होम लोन की ब्याज दर में कटौती की उम्मीद कर सकते हैं। रेपो रेट को लेकर अप्रैल में हुई भारतीय रिजर्व बैंक की समीझा के बाद भी बैंक ने रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की थी, लेकिन बैंकों ने होम लोन की ब्याज दर में कटौती की थी।

1 अप्रैल 2016 से ही मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर को होम लोन रेट्स के साथ लिंक कर दिया गया है। किसी भी बैंक का एमसीएलआर और उस पर जोड़ा गया कुछ मार्जिन चार्ज ही होम लोन दर होती है। बैंकों को यह छूट है कि वह एमसीएलआर के ऊपर कुछ अतिरिक्त चार्ज लगातर उस दर पर होम लोन दे सकते हैं। इस तरह कोई बैंक बिना एमसीएलआर में बदलाव किए भी होम लोन की दर को कम कर सकता है।
मई में कई मुख्य बैंकों ने अपने एमसीएलआर में भी कटौती की थी, जबकि अप्रैल की भारतीय रिजर्व बैंक की समीझा बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वहीं दूसरी ओर, सबको आवास मुहैया कराने की सरकार की कोशिश के चलते भी बैंक होम लोन की दर घटा सकते हैं। ऐसे में अभी भी आप बैंकों की तरफ से होम लोन की दर में कटौती किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications