RBI का Amazon Pay के खिलाफ सख्त एक्शन, लगा 3 करोड़ से अधिक जुर्माना, जानिए वजह
भारत में अमेजन पे के खिलाफ आरबीआई ने कड़े कदम उठाए हैं। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है।

भारत में नियमों की अनदेखी अमेजन पे (इंडिया) को भारी पड़ गई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि अमेजन पे ने कुछ प्रावधानों का पालन नहीं किया। जिसके लिए उस पर जुर्माना लगाया जा रहा है। रिजर्व बैंक ने ये कदम प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) और केवाईसी (KYC) से दिशा से संबंधित प्रावधानों को पालन ना करने पर लगाया है।
आरबीआई के एक्शन के मुताबिक Amazon Pay (India) प्राइवेट लिमिटेड पर ₹3.06 करोड़ से अधिक का जुर्माना भरना होगा। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा, "यह पाया गया कि अमेजन पे (इंडिया) केवाईसी को लेकर आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी। जिसके लिए उसे एक नोटिस भी जारी किया गया जिसमें यह कारण बताने की सलाह दी थी कि निर्देशों का पालन न करने पर जुर्माना क्यों न लगाया जाए। अमेजन पे के जवाब पर विचार करने के बाद, निष्कर्ष निकाला गया कि अमेजन पे (इंडिया) ने आरबीआई के निर्देशों का पालन नहीं किया। जिसके लिए उस पर ये जुर्माना लगाया गया"।
अमेजन पे एक डिजिटल पेमेंट सुविधा है। आरबीआई का उसके खिलाफ भारत में ये जुर्माना कमियों की अनदेखी और चेतावनी की बाद भी पालन ना किए जाने पर लगाया गया है। रिजर्व बैंक के ये कार्रवाई डिजिटल पेमेंट सुविधा पर किसी भी तरह के सवालिया निशान लगाने को लेकर नहीं है। जबकि विनियामक अनुपालन को लेकर है।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
