RBI ने वित्त वर्ष 2023 में GDP अनुमान में नहीं किया कोई बदलाव, 7.2% रहेगी विकास दर

नई दिल्ली, 05 अगस्त। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है। नई मौद्रिक नीति का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ब्याज दर यानि रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। वहीं विकास दर अनुमान को लेकर रिजर्व बैंक ने किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। शक्तिकांत दास ने वित्त वर्ष 23 में जीडीपी की रफ्तार 7.2 फीसदी रहने की संभावना जताई है। वित्त वर्ष 2022-23 में पहली तिमाही में विकास दर 16.2 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.2 फीसदी, तीसरी तिमाही में 4.1 फीसदी और चौथी तिमाही में विकास दर 4 फीसदी रहने की संभावना है।

rbi

Recommended Video

    RBI Repo Rate Hike: Reserve Bank Of India ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा हुआ लोन | वनइंडिया हिंदी |*News

    बता दें कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति को लेकर हुई बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में विकास दर 6.2 फीसदी रहने की संभावना जताई गई है। हालंकि अच्छी बात यह है कि पहली तिमाही में विकास दर 16.2 फीसदी हो सकती है। खाने के तेल में को रिजर्व बैंक ने कहा कि तेल की कीमतों में कमी आई है। जिस तरह से खाने के तेल में सप्लाई बढ़ी है उससे इसके दाम कम हुए हैं। भविष्य में भी खाने के तेल के दाम कम हो सकते हैं, जिसका आम लोगों को लाभ होगा।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस बात को लेकर आशान्वित है कि आने वाले समय में निवेश बढ़ेगा और महंगाई दर ऊपर रह सकती है। हालांकि अप्रैल के मुकाबले महंगाई में गिरावट देखने को मिली है। आरबीआई ने कहा कि शहरी मांग में सुधार देखने को मिला है। जबकि ग्रामीण इलाकों में धीरे-धीरे चीजें बेहतर हो रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से भी हाल ही में निर्देश जारी किया गया है कि आने वाले दिनों में तकरीबन 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करनी होगी। लिहाजा तेल की कीमतों में आने वाले दिनों में 20-25 रुपए प्रति लीटर की कमी देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+