OLA की बढ़ी मुश्किल, ओला फाइनेंशियल पर आरबीआई ने ठोका 1.67 करोड़ रुपए का जुर्माना
OLA की बढ़ी मुश्किल, ओला फाइनेंशियल पर आरबीआई ने ठोका 1.67 करोड़ रुपए का जुर्माना
नई दिल्ली। ऐप आधारित कैब सर्विस ओला पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। ओला की फाइनेंस कंपनी पर आरबीआई ने 1.67 करोड़ का जुर्माना ठोका है। आरबीआई ने केंद्रीय बैंक द्वारा तय नियामक का पालन नहीं करने पर कंपनी पर ये जुर्माना लगाया है। ओला फाइनेंस पर लगाए गए इस जुर्माने की जानकारी खुद आरबीआई ने दी है, जिसमें कहा गया कि कंपनी को पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उसपर ये जुर्माना लगाया गया है।

आपको बता दें कि ओला फाइनेंस ओला की सहायक कंपनी है, दो कार लोन, बाइक लोन या पर्सनल लोन जैसे ऋण के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाती है। इस बारे में आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी की, जिसमें कहा है कि ओला फाइनेंस की ओर से केवाईसी नियमों का अनुपालन सही तरीके से नहीं हो रहा था, वहीं कंपनी प्रीपेड पेमेंट से जुड़े नियमों का उल्लघंन कर रही थी, जिसके बाद कंपनी से इसका जवाब मांगा गया।
कंपनी को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और फिर उसपर ये जुर्माना लगाया गया है।हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब ओला पर इस तरह की पेनेल्टी लगी है। इससे पहले 27 अगस्त 2021 और 25 फरवरी 2016 को भी ओला फाइनेंस पर पेनेल्टी लगाई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications