RBI ने 3 बैंकों पर चलाया डंडा, लगा 5 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना, कहीं आपका खाता तो नहीं?
RBI ने 3 बैंकों पर लगाया 5 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना, कहीं आपका खाता तो नहीं?
नई दिल्ली, 2 फऱवरी। भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन सहकारी बैंकों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित बैंक समेत तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है। बैंक ने बैंकिंग नियमों की अनदेखी के कारण बैंकों पर ये जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने कर्ज देने से जुड़े नियमों की अनदेखी, ग्राहक को जानें यानी केवाईसी के नियमों की अनदेखी के कारण इस बैंक पर 4.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

इन बैंकों पर लगा जुर्माना
आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949, की अनदेखी के कारण के कारण बैंक पर जुर्माना लगाया है। नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित पर 4.50 लाख रुपए की पेनेल्टी लगाई गई है। इसके अलावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, पन्ना पर भी आरबीआई ने 1 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित , सतना पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इन बैंकों पर लग चुका है जुर्माना
आरबीआई ने इससे पहले फरवरी महीने में कुछ बैंकों पर जुर्माना लगाया था। तमिलनाडु के दो और जम्मू-कश्मीर के एक सहकारी बैंक पर पेनेल्टी लगाईई थी। इन तीन बैंकों पर करीब 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया । जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगया गया। इसके अलावा आरबीआई ने महाराष्ट्र के इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया। इसके अलावा आरबीआई ने कर्नाटक के देवांगरे में स्थित मिल्लाथ को-ऑपरेटिव बैंक पर 7 मई 2022 तक के लिए बैन लगा दिया गया। इसके अलावा आरबीआई ने लखनऊ के इंडियन मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड बैंक पर प्रतिबंदध लगाते हुए 1 लाख तक की निकासी की लिमिट तय की है।












Click it and Unblock the Notifications