Mastercard को झटका, RBI ने नए कार्ड जारी करने पर लगाई रोक, जानें क्या होगा ग्राहकों पर असर

Mastercard को झटका, RBI ने नए कार्ड जारी करने पर लगाई रोक, जानें क्या होगा ग्राहकों पर असर

नई दिल्ली।RBI bars Mastercard. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( RBI) ने बुधवार को मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक पीटीई लिमिटेड को बड़ा झटका देते हुए नए कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी। आरबीआई ने मास्‍टरकार्ड (Mastercard) पर सख्ती दिखाते हुए 22 जुलाई के बाद से नया कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है। आरबीआई के निर्देशों के बाद अब अगले आदेश तक मास्टरकार्ड अपने नेटवर्क में नए घरेलू ग्राहकों को शामिल नहीं कर सकेगा।

Recommended Video

    RBI ने Mastercard पर लगाया बैन, पुराने ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर ? जानिए सबकुछ | वनइंडिया हिंदी
     RBI bars Mastercard from acquiring new customers from July 22, Know How its Effect Bank Customers

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मास्टरकार्ड द्वारा पेमेंट सिस्टम डेटा के नियमों के उल्लघंन मामले में सख्ती दिखाते हुए ये कार्रवाई की है। आरबीआई ने कहा कि मास्‍टरकार्ड की ओर से पर्याप्त समय होने के बावजूद पेमेंट सिस्‍टम डाटा के स्‍थानीय स्‍टोरेज से संबंधित गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया। जिसके बाद उन्हें से कदम उठाना पड़ा है। आरबीआई ने सुपरवाइजरी कार्रवाई पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्‍टम एक्‍ट, 2007 की धारा 17 के अंतर्गत ये सख्ती कार्रवाई मास्टरकार्ड पर की है।

    केंद्रीय बैंक ने मास्‍टरकार्ड को निर्देश दिया है कि वो अपने सभी कार्ड धारकों को इसकी जानकारी दे और 22 जुलाई के बाद से नया कार्ड जारी न करें। वहीं रिजर्व बैंक से स्पष्ट कहा है कि बैंक के इन आदेशों का असर उनके मौजूदा कार्डधारकों पर नहीं होगा। आपको बता दें कि मास्टरकार्ड अमेरिकी कंपनी है, जिसका मुख्यालय, न्यूयॉर्क में है। ये कंपनी भारतीय बैंकों की ओर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी करती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+