रिजर्व बैंक ने जारी की मुद्रा नीति, ईएमआई में नहीं होगा बदलाव

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ब्याज दरों को आठ प्रतिशत पर ही कायम रखा। आरबीआई के प्रमुख रघुराम राजन ने एक प्रेस कांफ्रेंस के तहत आरबीआई के पॉलिसी रिव्यू को जारी किया। आरबीआई प्रमुख रघुराम राजन के मुताबिक इंफ्लेशन रेट को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी तरह से जारी रहती है तो फिर नीतियों को आने वाले समय में और कड़ा किया जाएगा। थोक वस्तुओं के दामों में तेजी से गिरावट की वजह से और फरवरी में खुदरा महंगाई दर के निचले स्तर पर पहुंचने की वजह से रिजर्व बैंक ने दरों को बढ़ाने की अपनी प्रक्रिया को रोक दिया।
हालांकि ज्यादातर अर्थशास्त्रियों को उम्मीद दी थी कि आरबीआई इस मुद्रा नीति में अपनी पूर्व स्थिति पर ही कायम रहेगा। अर्थशास्त्रियों के मुताबिक अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर शायद रिजर्व बैंक अगली सरकार और इसकी नीतियों और मॉनसून के लिए उसकी तैयारियों का इंतजार करना चाहता है। वहीं राजन ने भी कहा कि अगर चुनावों के बाद केंद्र में एक स्थिर सरकार नहीं बनी तो फिर ग्रोथ पर खतरा और बढ़ जाएगा। आरबीआई के मुताबिक अगर मॉनसून कमजोर रहा तो फिर महंगाई का खतरा बढ़ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications