Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ram Mandir : 'रामलला का करना है दर्शन तो केवल 1,622 रुपये में पहुंचे अयोध्या', इस एयरलाइंस ने दिया सुनहरा ऑफर

Ayodhya Ram Mandir Flight Offer: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ा है। आज भारी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए राम मंदिर पहुंचे हैं। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए बीच में दर्शन को रोकना भी पड़ा।

Ram Mandir

इस वक्त अयोध्या आने वाले रामभक्तों की संख्या काफी बढ़ गई है तो इसी के मुद्देनजर स्पाइसजेट (Spicejet) एयरलाइंस ने भक्तों को एक बड़ा तोहफा दिया है।

वो आम लोगों के लिए एक बड़ा ही अच्छा और सस्ता ऑफर लेकर आया है। उसने रामभक्तों को मात्र 1622 रुपये में फ्लाइट से अयोध्या जाने के पैकेज का ऐलान किया है। उसने इसके बारे में अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट में जानकारी दी है।

उसने अपने संदेश में कहा है किमुंबई-गोवा, दिल्ली-जयपुर और गुवाहाटी-बागडोगरा की फ्लाइट का टिकट केवल 1,622 रु में मिलेगा। कंपनी बहुत जल्द दूसरे शहरों में भी ये ऑफर शुरू करेगी लेकिन ये ऑफर 28 जनवरी 2024 तक का है जिसमें आप 30 सितंबर 2024 तक के टिकट बुक कर सकते हैं।

डायरेक्ट फ्लाइट

1 फरवरी से स्पाइसजेट अयोध्या के लिए डायरेक्‍ट कनेक्टिविटी वाली फ्लाइट सर्विस शुरू करने जा रहा है। जहां -जहां से ये सेवाएं शुरू होंगी वो निम्लिखित हैं

  • चेन्नई,
  • अहमदाबाद,
  • दिल्ली,
  • मुंबई,
  • बेंगलुरु,
  • जयपुर,
  • पटना और
  • दरभंगा।

आज सुबह से अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भक्तगण रात तीन बजे से दर्शन के लिए लाइन में लगे थे। लोगों में मंदिर के अंदर जाने के लिए होड़ मची है। भारी भीड़ के मद्देनजर एटीएस के कंमाडो को भी अंदर घुसना पड़ा। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है और आस-पास की पुलिस को भी एक्टिव मोड में लाया गया है। आज करीब ढ़ाई लाख लोग अयोध्या दर्शन करने पहुंचे हैं।

कुछ खास बातें

  • स्पाइस जेट एक लो कॉस्ट वाली इंडिया की लोकप्रिय विमानन सेवा है जिसका मालिकाना हक सुन ग्रुप ऑफ़ इंडिया के पास है।
  • इसका हेड ऑफिस चेन्नई में है लेकिन इसका कोऑफिस गुडगाँव में भी है।
  • साल 2005 मे ये अस्तित्व में आई थी और ये अब इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी विमानन सेवा बन चुकी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+