अगर वेटिंग टिकट है तो ना हों परेशान, इमरजेंसी कोटा से अब तुरंत कन्फर्म होगी आपकी बर्थ!
Railways Emergency Quota ticket, त्योहार और शादी के सीजन में अक्सर लोगों को रेलवे की कन्फर्म टिकट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को अक्सर लंबी टिकट वेटिंग के चलते अपने प्लान रद्द करने पड़ जाते हैं। लेकिन आज आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आपका टिकट तुरंत कन्फर्म हो जाएगा।
दरअसल हम बात कर रहे हैं, आपातकाल की स्थिति यात्रा करने के लिए इमरजेंसी कोटा सुविधा की। इसके जरिए कभी भी वेटिंग टिकट को कन्फर्म किया जा सकता है। अगर आप इमरजेंसी कोटा का इस्तेमाल करना सीख लेंगे तो आपको कभी भी वेटिंग लिस्ट के चक्कर में परेशान नहीं होना पड़ेगा।

वैसे को इस इमरजेंसी कोटे की शुरूआत रेलवे की ओर से उसके कर्मचारियों के लिए की गई थी। रेलवे कर्मचारी जरूरी काम आने पर आज भी इसका लाभ उठा सकते हैं, लेकिन अब इमरजेंसी कोटा में विधायकों, सांसदों, न्यायिक अधिकारिकों और सिविल सेवा के अधिकारियों को भी शामिल कर लिया गया है।
इसके अलावा यह सुविधा साधारण यात्री जिनके पास वेटिंग टिकट हो वे भी इमरजेंसी होने पर इसके जरिए कन्फर्म टिकट की मांग कर सकते हैं। रेलवे के HO कोटा को आपातकालीन कोटा या हाई ऑफिशियल कोटा कहते हैं। इस कोटा के तहत टिकट के कंफर्म होने का 100 फीसदी चांस रहता है। हम आपको आज इमरजेंसी कोटे से कैसे कंर्फम टिकट पाने की शानदार प्रोसेस बताने जा रहे हैं।
इमरजेंसी कोटा के तहत अपने लिए या खुद के कोटे से दूसरों के लिए वेटिंग टिकट को कन्फर्म करवाने की सुविधा है। इमरजेंसी कोटा को लेकर कुछ नियम हैं। इसके मुताबिक, इसमें हाई रैंक वालों को प्राथमिकता दी जाती है। मान लीजिए कि एक ही सीट के लिए केंद्रीय मंत्री और अधिकारी दोनों इमरजेंसी कोटा के तहत रिक्वेस्ट किया है। ऐसी स्थिति में केंद्रीय मंत्री के लिए सीट कन्फर्म कर दी जाएगी।
सामान्य यात्री भी इमरजेंसी कोटा का लाभ उठा सकता है। इसके लिए आपात स्थिति जैसे कि सरकारी ड्यूटी पर यात्रा, बीमारी, परिवार में शोक या फिर इंटरव्यू का होना जरूरी है। इमरजेंसी कोटा के लिए सबसे पहले आपको एक फॉर्म भरना होगा। इसे लेकर आप जोनल इमरजेंसी सेल, मंडल हेडक्वार्टर या स्टेशन में संपर्क करना होगा। जिसके बाद वह अधिकारी आपकी जरूरत की जांच करेंगे। अगर आपकी जरूरत की पुष्टि हो जाती है। तो आपको इमरजेंसी कोटे से कन्फर्म टिकट मिल जाएगी।
जो लोग इस कोटा के लिए एप्लाई करते हैं, फाइनल चार्ट बनने से एक दिन पहले उनका वेटिंग टिकट कंफर्म कर दिया जाता है। रेलवे की ओर से प्रत्येक ट्रेन में कुछ सीटों के इमरजेंसी कोटा के तहत रखा जाता है। बता दें कि इन सीटों की संख्या बहुत ही कम होती है।












Click it and Unblock the Notifications