Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 23-24 मई को साढ़े 3 घंटे बंद रहेगा यात्री रिजर्वेशन सिस्टम
Indian Railway : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 23-24 मई को साढ़े 3 घंटे बंद रहेगा यात्री रिजर्वेशन सिस्टम, ऐसे चेक करें अपना PNR स्टेटस
नई दिल्ली, मई 23। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए ट्वीट किया है। उत्तर रेलवे द्वारा जारी दी गई जानकारी के मुताबिक रेलवे की पैंसेजर रिजर्वेशन सिस्टम सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। नार्दन रेलवे ने टविट कर इसकी जानकारी दी है और कहा है कि 23 मई 2021 को मध्यरात्रि में कुछ घंटों के लिए दिल्ली की पैंसेजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) की सर्विस कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान आपको इस सेवा से कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकेगी।

अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। आज रात 23 मई की रात 11.45 बजे से रेलवे की पैंसेजर रिजर्वेशन सिस्टम साढ़े तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। उत्तर रेलवे द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक स्टैटिक और डायनेमिक डाटाबेस कम्प्रेशन का काम किया जाएगा, जिसके चलते दिल्ली जोन की पैंसेजर रिजर्वेशन सिस्टम की सभी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
कैसे चेक करें पीएनआर स्टेटस
रेलवे द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक 23 मई की रात 23.45 बजे से 24 मई की सुबह 03.15 बजे तक दिलली पैंसेजर सर्विस बंद रहेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बाताया कि इस दौरान यात्री रिजर्वेशन, टिकट कैंसिलेशन, चार्टिंग, काउंटरों और दूरभाष संख्या 139 पर पीआरएस पूछताछ के अलावा इंटरनेट बुकिंग और इलेक्ट्रॉनिक डिपोजिट रिसीट सर्विस बंद रहेगी। अगर आपको अपने टिकट का स्टेटस जानना है तो आप इंटरनेट से चेक कर जान सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications