Idea Q2 Result: दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर को हुआ 1106 करोड़ रुपए का घाटा, खबर मिलते ही रिकॉर्ड हाई के स्तर से गिर गए शेयर

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर को इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1106 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। इसी अवधि में पिछले साल कंपनी का शुद्ध लाभ 91.5 करोड़ रुपए था। यह भी माना जा रहा है कि आइडिया सेल्युलर को घाटा होने की एक बड़ी वजह रिलायंस जियो है। रिलायंस जियो ने मुफ्त कॉलिंग और इंटरनेट के ऑफर पेश कर के बहुत से ग्राहकों को अपनी ओर खींच लिया है। आइडिया का ऑपरेशनल रिवेन्यू 19.72 फीसदी गिर गया है और 7,465.5 के स्तर पर जा पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर, साल भर पहले आइडिया का रिवेन्यू 9300.23 करोड़ रुपए था।

Idea Q2 Result: दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर को हुआ 1106 करोड़ रुपए का घाटा, खबर मिलते ही रिकॉर्ड हाई के स्तर से गिर गए शेयर

आइडिया को हुए इस घाटे का सीधा असर उसके शेयर्स पर भी पड़ा। सोमवार को आइडिया सेल्युलर का स्टॉक बढ़त के साथ खुला और आइडिया के शेयर में करीब 2.93 फीसदी की तेजी भी देखी गई। आइडिया का शेयर अपने रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा, लेकिन जैसे ही दूसरे क्वार्टर में आइडिया सेल्युलर को घाटा होने की खबर सामने आई, वैसे ही कंपनी के शेयर 8.6 फीसदी टूट गए। इस गिरावट के बाद आइडिया के शेयर 91.30 रुपए के दिन के निचले स्तर पर जा पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+