देखते ही देखते 6 रुपए महंगा हो गया पेट्रोल, बेखबर हैं लोग
नई दिल्ली। रोजाना डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से यूं तो ग्राहकों को फायदा होने का दावा किया गया था, लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है कि इससे ग्राहकों को कोई फायदा हो रहा है। करीब दो महीनों में ही पेट्रोल की कीमतों से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं कैसे डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लग गई है आग।

तीन साल में सबसे महंगा हुआ पेट्रोल
रोजाना बदलती कीमतों के चलते लोगों ने ध्यान ही नहीं दिया और पेट्रोल की कीमतें जुलाई की शुरुआत से लेकर अब तक 6 रुपए बढ़ चुकी हैं। यहां आपको बताते चलें कि यह कीमत पिछले तीन सालों में सबसे अधिक है। मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत 69.06 रुपए है। इससे पहले अगस्त 2014 में पेट्रोल की कीमत 70.33 रुपए थी। 2 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 63.06 रुपए थी, जो अब 6 रुपए बढ़कर 69.06 पर पहुंच चुकी है।
डीजल हुआ 3.67 रुपए महंगा
जुलाई से लेकर अब तक डीजल की कीमतें भी 3.67 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। मौजूदा समय में दिल्ली में डीजल की कीमत 57.03 रुपए प्रति लीटर है। यह कीमत पिछले 4 महीनों में सबसे अधिक है। 2 जुलाई को डीजल की कीमत 53.36 रुपए थी, जो अब 3.67 रुपए बढ़कर 57.03 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
कब कितनी थी कीमतें
16 जून से रोजाना डीजल-पेट्रोल की कीमतों की समीक्षा हो रही है। नीचे दी गई टेबल में दिखाया गया है कि तब से लेकर अब तक कैसे-कैसे कीमतें बढ़ती हुई दिखी हैं।
| तारीख | डीजल | पेट्रोल |
| 2 जुलाई | 53.36 रुपए प्रति लीटर | 63.06 रुपए प्रति लीटर |
| 16 जुलाई | 54.93 रुपए प्रति लीटर | 64.11 रुपए प्रति लीटर |
| 1 अगस्त | 55.58 रुपए प्रति लीटर | 65.40 रुपए प्रति लीटर |
| 16 अगस्त | 57.36 रुपए प्रति लीटर | 68.14 रुपए प्रति लीटर |
| 27 अगस्त | 57.03 रुपए प्रति लीटर | 69.06 रुपए प्रति लीटर |












Click it and Unblock the Notifications