Inflation: ब्रिटानिया के बाद महंगा होगा Parle G का पैकेट, घटेगा वजन, ब्रेड, बिस्किट, रस्क होंगे महंगे
Prices of Parle G products: भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी पारले जी (Parle G) अपने उत्पाद के दामों में बढ़ोत्तरी करने जा रहा है। कंपनी ने ब्रेड, बिस्कुट, रस्क, केक उत्पाद और स्नैक्स समेत अपने कई उत्पादों को दामों वृद्धि का निर्णय लिया है। इससे पहले ब्रिटानिया कंपनी ने भी अपने उत्पाद की कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया था। कंपनी ने ये ऐलान पिछली तिमाही में किया था। जिसमें ब्रिटानिया ने कहा कि कंपनी के कई उत्पाद श्रेणियों में कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
पारले जी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में 5 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वृद्धि ब्रेड, बिस्कुट, रस्क, केक उत्पाद और स्नैक्स सहित कई प्रकार की वस्तुओं पर लागू हो सकती है। कंपनी की ओर कीमतों में बदलाव के निर्णय के साथ पारले-जी ₹5 और ₹10 पैक जैसे लोकप्रिय उत्पादों के साथ-साथ अन्य छोटे बिस्किट के पैक के आकार के आधार पर वजन में 5% से 10% की कमी देखी जाएगी।

भारत में पारले प्रोडक्ट्स के स्वामित्व वाला बिस्किट ब्रांड पारले भारत का शीर्ष FMCG ब्रांड बना हुआ है। इसव वर्ष ब्रांड फुटप्रिंट के मुताबिक, कैंटर वर्ल्ड पैनल की भारत में सबसे अधिक चुने जाने वाले उपभोक्ता ब्रांडों की वार्षिक रैंकिंग। वास्तव में, शीर्ष 10 ब्रांडों में से सात घरेलू कंपनियों के स्वामित्व में हैं।
अगस्त, 2024 में एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 445 ब्रांड्स में से, 7.98 बिलियन सीआरपी के साथ पारले बारह साल पहले अपने ब्रांड फुटप्रिंट की शुरुआत के बाद से टॉप पर रहा। इसके बाद नंबर ब्रिटानिया का था, जिसकी सीआरपी 7.93 बिलियन है। इन दोनों ब्रांड्स में 6% और 16% की बढ़ोतरी हुई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का शैम्पू ब्रांड क्लिनिक प्लस शीर्ष पांच ब्रांडों में एकमात्र गैर-खाद्य अपवाद था, हालांकि यह 5% घटकर 4.14 बिलियन रह गया।












Click it and Unblock the Notifications