ALERT: 31 जनवरी के बाद बेकार हो जाएंगे ये ATM कार्ड, फौरन करें ये काम
नई दिल्ली। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए सभी बैंकों ने मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर ईएमवी चिप वाले ATM कार्ड को अनिवार्य कर दिया। बैंकों के बाद डाक विभाग ने भी बचत खाताधारकों से मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड को बदलकर EMV चिप वाले एटीएम कार्ड के इस्तेमाल की सलाह दी है। 31 जनवरी के बाद डाक विभाग के बचत खाताधारकों के सभी मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाएंगे।

31 जनवरी के बाद बेकार हो जाएंगे ये ATM कार्ड
डाक विभाग ने अपने सभी बचत खाताधारकों को नया ईएमवी चिप एटीएम कार्ड बदलवाने को कहा है। डाक विभाग ने साफ किया है कि 31 जनवरी के बाद से मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड काम नहीं करेंगे। ईएमवी चिप एटीएम कार्ड मैग्नेटिक कार्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं, जिसकी वजह से डाक विभाग की एक अधिसूचना जारी कर खाताधारकों को अपना कार्ड बदलवाने की सलाह दी है। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनका कार्ड ब्लॉक हो सकता है।

31 जनवरी के बाद नहीं करेगा काम
डाक विभाग ने साफ कहा है कि 31 जनवरी के बाद ये एटीएम कार्ड काम नहीं करेंगे। ग्राहक अपनी घरेलू शाखा में जाकर एटीएम कार्ड बदल सकते हैं। डाक विभाग के नजीदीकी ब्रांच में जाकर खाताधारक अपना मोबाइल नंबर भी अपटेड करवा सकते हैं। आपको बता दें कि डाक विभाग लोगों को बचत खाते की सुविधा देता है। इस खाते में जमा रकम पर सालाना 4 फीसदी ब्याज मिलता है। इस खाते के साथ खाताधारकों को चेक और एटीएम की सुविधा भी मिलती है।

EMV चिप की क्लोनिंग मुश्किल
आपको बता दें कि लगातार बढ़ते एटीएम फ्रॉड को देकते हुए बैंकों ने भी मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर EMV चिप वाले कार्ड को अनिवार्य कर दिया। इस EMV चिप वाले एटीएम कार्ड को हैक करना या फिर इसकी क्लोनिंग करना आसान नहीं है। ये कार्ड पहले से बेहद सुरक्षित है। इसमें एक चिप ेमं आपके खाते से संबंधित सारी जानकारी होती है, जिसे हैक करना आसान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications