PNB Offer: फेस्टिव सीजन में पंजाब नेशनल बैंक ने दिया तोहफा, होम लोन-कार लोन लेने वालों को फायदा

नई दिल्ली। अगर आने आने वाले दिनों में घर या गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पंजाब नेशनल बैंक का ऑफर आपके लिए बेहतरीन है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए पंजाब नेशनल बैंक ने अपने रिटेल प्रोडक्ट से सभी सर्विस और प्रोसेसिंग फीस फ्री कर दी है, यानी अगर आप PNB से होम लोन या कार लोन लेते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस या सर्विस फीस नहीं देनी होगी।

PNB ने दिया तोहफा

PNB ने दिया तोहफा

पीएनबी ने त्योहारी सीजन को देखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, पेंशन लोन, पर्सनल लोन जैसे रिटेल प्रोडक्ट की सर्विस और प्रोसेसिंग फीस को खत्म कर दिया है। यानी आपको लोन अप्लाई करने पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी। बैंक ने फीस में छूट के अलावा आकर्षक दरों पर लोन की पेशकश की है। बैंक ने कहा है कि लोन की उपलब्धता और वहनीयता बढ़ाने के लिए उन्होंने ये ऑफर पेश किया है। उन्हें उम्मीद हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फेस्टिवल बोनांजा ऑफर का लाभ उठांएगे।

 क्या है PNB की ब्याज दरें

क्या है PNB की ब्याज दरें

अगर पीएनबी की ब्याज दरों की बात करें तो वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक की होम लोन की ब्याज दर 6.8 फीसदी है तो वहीं कार लोन की ब्याज दर 7.15 फीसदी है। वहीं पर्सनल लोन की ब्याज दर 8.95 फीसदी है। आपको बता दें कि जहां पंजाब नेशनल बैंक ने लोन के लिए आकर्षक ऑफर पेश किए हैं तो वहीं सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती कर झटका भी दिया है। बैंक ने बचत खाता जमा पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है, जो बैंक के पुराने और नए दोनों ग्राहकों पर लागू होगा।

 PNB की ब्याज दरें

PNB की ब्याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक ने बचत खातों के ब्याज दरों में कटौती की है। 1 सितंबर से सेविंग अकाउंट 2.9 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि अब तक ये 3 प्रतिशत था, जिसमें अब 0.10 फीसदी की कटौती कर दी गई है। आपको बता दें कि नई दरें बैंक के नए और पुराने दोनों ग्राहकों पर लागू होगी। यानी आज से बचत पर आपको कम ब्याज मिलेगा। आपको बता दें कि पीएनबी के अलावा देश के सबसे बड़े सरकारी हैंत SBI ने भी हाल ही में सेविंग अकाउंट की ब्याज दरो में कटौती की। बैंक ने बचत खातों पर ब्याज दरों में कटौती कर इस 2.70 फीसदी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+