PM मोदी ने बताया कैसे सस्ता होगा पेट्रोल,आयात में आएगी कमी
Recommended Video

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तरीका खोज लिया है। इससे न केवल कीमतों पर लगाम लगेगा बल्कि देश को कम तेल आयात करना पड़ेगा। विश्व जैवईंधन दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने के कार्यक्रम की शुरुआत वायपेयी सरकार ने की थी, लेकिन पिछली सरकारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन एनडीए सरकार ने इस कार्यक्रम को गंभीरता से लिया।

पीएम मोदी ने कहा कि इससे पेट्रोलियम आयात में बड़ी बचत हो सकती है। सरकार जीवाश्म ईंधन के उत्पाद पर गंभीरता से ध्यान दे रही है । सरकार का लक्ष्य अगले 4 सालों में इसे 3 गुना बढ़कर 450 करोड़ लीटर के स्तर पर पहुंचना है। इससे पेट्रोलियम के आयात पर देश का 12,000 करोड़ रुपए बचेगा। पीएम ने कहा कि भारत नवीकरणीय स्रोतों से बिजली उत्पादन के साथ-साथ जैवईंधन के उत्पादन पर भी बल दे रहा है, जिससे कच्चे तेल के आयात पर होने वाले खर्च को कम किया जा सके।
पीएम ने कहा कि देश में जैवईंधन की 12 रिफायनरी स्थापित करने की योजना है।सरकार 2022 तक पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल करेगी, जिसे 2030 तक बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इससे न केवल हम पेट्रोलियम के आयात को कम कर सकेंगे बल्कि देश में रोजगार भी उत्पन्न होंगे। वहीं जैवईंधनों से किसानों की आय बढ़ेगी। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान वेब पोर्टल 'परिवेश' का उद्घाटन किया।












Click it and Unblock the Notifications