20 लाख करोड़ के स्पेशल आर्थिक पैकेज को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुई बड़ी चूक, ट्वीट कर मांगी माफी

नई दिल्ली। लॉकडाउन 4 की घोषणा के सात ही देश केो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा कर दी है। देश के इतिहास में पहली बार है जब GDP के 10 फीसदी के बराबर के राहत पैकेज की घोषणा की गई है। मंगलवार को पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन के दौरान इस महापैकेज की घोषणा की। इस पैकेज की घोषणा के साथ ही ट्वीटर पर रिएक्शन भी आने लगे। कैबिनेट मंत्री, विपक्ष, उद्योग जगत, सिनेमा जगत सब क्षेत्रों के लोगों ने इस महापैकेज पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एक भूल हो गई।

 PM Modi announced 20 Lakh Crore special economic package, Finance Minister Nirmala Sitharaman did Mistake on Tweeter, later apologized

Recommended Video

    Economic Package: जानिए Finance Minister Nirmala Sitharaman के संबोधन की बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी
    पीएम ने श्रमिकों और लघु-मंझोले उद्योग समेत देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 20 लाख करोड़ के स्पेशल पैकेज की घोषणा की, जिसपर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विस्तार से जानकारी देंगी, लेकिन इस आर्थिक पैकेज के ऐलान के बाद उनसे एक चूक हो गई। हालांकि उन्होंने अपनी गलती को फौरन सुधार भी लिया। दरअसल वित्त मंत्री ने पीएम मोदी द्वारा एलान किए गए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज को सिर्फ 20 लाख लिखकर ट्वीट कर दिया।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस घोषणा के बाद राहत पैकेज के बारे में ट्वीट कर लिखा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई है। ये राहत पैकेज जीडीपी का 10 प्रतिशत है। लगभग 20 लाख रुपए। हालांकि जैसे ही उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ उन्होंने फौरन एक और ट्वीट किया और अपनी गलती को सुधारते हुए माफी मांगी। वित्त मंत्री ने लिखा कि टाइप करने में गलती हो गई। आप इसे 20 लाख करोड़ रुपए पढ़ें। गौरतलब है कि पीएम ने कहा कि 20 लाख करोड़ का ये पैकेज 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति देगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+