फिर लीक हुआ Facebook डेटा, 41 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर लीक

नई दिल्ली। फेसबुक यूजर्स के लिए बड़ी खबर। एक बार फिर से फेसबुक का डेटा लीक हो गया है। फेसबुक की सुरक्षा में सेंध लगी है। इस बार 419 मिलियन यूजर्स के फोन नंबर लीक हुए हैं। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 133 मिलियन अमेरिकी यूजर की जानकारी, 18 मिलियन ब्रिटिश यूजर्स की जानकारी और 50 मिलियन वियतनाम के यूजर्स की जानकारी लीक हुई है।

 Phone numbers of 419 million people exposed in latest Facebook leak

रिपोर्ट में डेटा लीक की वजह जो चौंकाने वाली आई वो बेहत हैरान करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक सर्वर पासवर्ड से प्रोटेक्टेड नहीं था , जिसकी वजह से यूजर्स की जानकारी लीक हुई। वहीं साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक फेसबुक के इस डेटा लीक से 41 करोड़ यूजर्स के फोन नंबर लीक हो गए हैं। इस बार फेसबुक का ऐसा ऑनलाइन डेटाबेस ढूंढा है जिसमें यूजर आईडी से लगभग 419 मिलियन के फोन नंबर लिक्ड हैं। इतना ही नहीं कई यूजर्स के नाम, उसका देश और उनका जेंडर भी लीक हो गया है। डेटा लीक के बाद फेसबुक ने उस सर्वर को ऑफलाइन कर दिया है।

इस डेटा लीक पर फेसबुक ने कहा है कि ये डेटा पुराना है और ये पहले ही लिया गया था। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक का कहना है कि पिछले साल ही कंपनी ने बदलाव किए हैं जिसके तहत फेसबुक ने वो फीचर हटा दिया है जिससे फेसबुक पर फोन नंबर के जरिए लोग किसी को ढूंढ सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+