पेंशन योजना पर एक लाख करोड़ होगा खर्च!
मुंबई। स्वलंबन स्कीम के तहत बनाया गया सहायता फंड एक लाख करोड़ होगा। इससे अधिक से अधिक लोगों को हर साल पेंशन का लाभ मिल पाएगा। इस साल स्वलंबन योजना को प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत लाने के बाद इसका फंड प्रबंधन करीब एक लाख रुपए तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

पेंशन फंड रेगुलेटरी अथॉरिटी की ओर से हजारों जरूरतमंदों को जोड़ने के लिए प्लान कर रही है। पीएफआरडीए के चेयरमैन हेमंत जी कांट्रैक्टर ने बताया कि फिलहाल पेंशन के लिए 69 हजार करोड़ का फंड प्रबंधन है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्राधिकरण हर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि पेंशन लाभ हर जरूरतमंद मंद व्यक्ति तक पहुंच पाए। इसके लिए सरकार की ओर से एक व्यक्ति पर एक हजार रुपए का खर्च किया जा रहा है। जानकारीक के मुताबिक वर्तमान में पेंशन योजना के तहत 75 लाख लोग आ गए हैं और आगे इस संख्या को बढ़ाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications