Petrol की कीमत में लगी आग, अब तक 1.36% बढ़े तेल के दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी का दौर जारी है। पेट्रोल के दाम में लगातार तेजी हो रही है। पिछले 6 दिनों से पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी जारी है। मंगलवार को एक बार फिर से पेट्रोल की कीमत बढ़े, हालांकि डीजल के दाम स्थिर रहे हैं। अगस्त में पेट्रोल की कीमतों पर नजर डाले तो कीमत में 1.36 फीसदी की बढ़ोतरी की तेजी आ चुकी है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 90 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। सिर्फ मुंबई में तेल के कीमत पर गौर करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 1 अगस्त 2020 को .87.19 रुपए प्रति लीटर बिक रही थी। वहीं 25 अगस्त 2020 को मुंबई में पेट्रोल के दाम 88.39 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुके हैं। सिर्फ अगस्त के 25 दिनों में पेट्रोल के दाम में 1 रुपए 20 पैसे की तेजी आई है। पेट्रोल के दाम में 1.36 फीसदी की तेजी आई हैं।
अंतररष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई, जिसके बाद से सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल पूरे देश में सबसे महंगा बिक रहा है। मुंबई के अलावा दिल्ली , कोलकाता, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.73 रुपए प्रति लीटर, 83.24 रुपए प्रति लीटर, 84.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गईआ। अगर पिछले 10 दिनों का रिकॉर्ड देखें तो सिर्फ एत दिन छोड़कर लगातार 9 दिनों तक तेल की कीमत में बढ़ोतरी आई है। इन नौ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.30 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications