पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट, जानिए कितनी हुई कटौती
पेट्रोल के दाम में 2.16 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दामों में 2.10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।
नई दिल्ली। आम आदमी के लिए बड़ी राहत की खबर है। पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है। पेट्रोल के दाम में 2.16 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दामों में 2.10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। सोमवार आधी रात से नई दरें लागू हो गई हैं।

पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट
करीब एक महीने में चार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद सोमवार देर रात इसमें कटौती की गई। जहां पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 2.16 रुपये की कमी की गई है, वहीं डीजल के दाम में प्रति लीटर 2.10 रुपये की कटौती हई है। सोमवार आधी रात के बाद से नई दरें लागू हो जाएंगी।
पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती के बाद सोमवार आधी रात से देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 65.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल के दाम की बात करें दिल्ली में इसकी 54.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले एक मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई थी।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications