आ रहे हैं अच्छे दिन: पेट्रोल 1.51 रुपये सस्ता, डीजल 50 पैसे महंगा
नई दिल्ली। कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत में 100 डॉलर प्रति बैरल की कमी आने के कारण पेट्रोल के दाम में शनिवार को प्रति लीटर 1.51 रुपये कमी की गई। मध्यरात्रि से लागू हो रही यह कटौती स्थानीय करों को छोड़कर प्रभावी होगी। यह जानकारी सरकारी क्षेत्र की तेल विपणन कंपनी दी है।

इस महीने में तीसरी बार पेट्रोल के दाम में की गई कटौती के बाद इसका मूल्य दिल्ली में प्रति ली. 68.51 रुपये, मुंबई में 76.41 रुपये, कोलकाता में 76.14 रुपये और चेन्नई में 71.55 रुपये प्रति लीटर होगी। डीजल का खुदरा मूल्य दिल्ली में 58.97 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 67.26 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 63.81 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 62.92 रुपये प्रति लीटर होगा।












Click it and Unblock the Notifications