Petrol Excise Duty: पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, 1 लीटर पर कितने रुपये की बचत?

Petrol Excise Duty: बढ़ती मंहगाई के बीच केंद्र सरकार ने एक खुश होने की खबर दी है, उसने एथेनॉल वाले पेट्रोल से एक्साइज ड्यूटी हटा दी है, उसने 22% से 30% तक एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पर छूट देने का फैसला किया है। रॉयटर्स के मुताबिक सरकार के इस फैसले के बाद E22, E25, E27 और E30 जैसे ईंधन अब उत्पाद शुल्क मुक्त हो गए है।

Petrol Excise Duty

एथेनॉल वाला पेट्रोल क्या होता है?

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल वह ईंधन है जिसमें सामान्य पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिलाया जाता है। एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने के रस, शीरे , मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से बनाया जाता है। भारत में वर्तमान में E20 पेट्रोल सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसका मतलब है कि इसमें 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है।

एथेनॉल वाले पेट्रोल और सामान्य पेट्रोल में क्या अंतर है?

सामान्य पेट्रोल पूरी तरह पेट्रोलियम से तैयार किया जाता है, जबकि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल में पेट्रोल के साथ एथेनॉल मिलाया जाता है। उदाहरण के लिए, E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। एथेनॉल वाले पेट्रोल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे प्रदूषण कम होता है और देश की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटती है।

ऑक्टेन रेटिंग भी सामान्य पेट्रोल से अधिक

इसकी ऑक्टेन रेटिंग भी सामान्य पेट्रोल से अधिक होती है। सामान्य पेट्रोल अपेक्षाकृत अधिक ऊर्जा प्रदान करता है, लेकिन इससे कार्बन उत्सर्जन भी अधिक होता है। एथेनॉल वाला पेट्रोल पर्यावरण और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहतर विकल्प है, जबकि सामान्य पेट्रोल अभी भी अधिक ऊर्जा घनत्व के कारण बेहतर माइलेज देने में सक्षम है।

एक्साइज ड्यूटी क्या होती है?

एक्साइज ड्यूटी वह अप्रत्यक्ष कर है, जिसे केंद्र सरकार देश में उत्पादित या बेचे जाने वाले कुछ विशेष उत्पादों पर लगाती है। पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी का भुगतान तेल कंपनियां करती हैं, लेकिन इसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर पड़ता है क्योंकि यह पेट्रोल की कीमत में शामिल होता है। यदि सरकार पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाती है तो पेट्रोल महंगा हो जाता है, जबकि ड्यूटी घटाने पर कीमतों में राहत मिल सकती है।

1 लीटर पेट्रोल पर कितना होगा फायदा?

हालांकि सरकार ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में छूट की घोषणा की है, लेकिन आम उपभोक्ता को मिलने वाला वास्तविक फायदा कई कारकों पर निर्भर करेगा। इनमें तेल कंपनियों की मूल्य निर्धारण नीति, राज्य सरकारों द्वारा लगाया जाने वाला वैट (VAT) और वितरण लागत शामिल हैं।

E20, E22 और E30 पेट्रोल में क्या अंतर है?

  • E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है।
  • E22 पेट्रोल में 22% एथेनॉल मिश्रण होता है।
  • E30 पेट्रोल में 30% एथेनॉल और 70% पेट्रोल होता है।

BIS ने भी जारी किए नए मानक

विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल कर राहत नहीं, बल्कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक दीर्घकालिक रणनीतिक कदम है। इससे स्वदेशी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी मुद्रा की बचत होगी।

भारत में एथेनॉल ब्लेंडिंग का स्तर लगातार बढ़ रहा है

  • ESY 2022-23 : 12.06%
  • ESY 2023-24 : 14.60%
  • ESY 2024-25 (28 फरवरी 2025 तक) : 17.98%
Petrol Excise Duty

इसी बीच जानते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है?

पेट्रोल की कीमतें

  • दिल्ली- 102.12
  • मुंबई- 111.21
  • कोलकाता- 113.47
  • चेन्नई- 107.88
  • बेंगलुरु- 110.93
  • गुरुग्राम- 102.69

डीजल की कीमतें

  • दिल्ली- 95.20
  • मुंबई- 97.83
  • कोलकाता- 99.82
  • चेन्नई- 99.65
  • बेंगलुरु- 98.81
  • गुरुग्राम- 95.36
यह पढ़ें: Silver Rate Today: चांदी ने पकड़ी रफ्तार, सुबह होते ही बढ़ी कीमतें,आपके शहर में क्या है ताजा रेट?
यह पढ़ें: Silver Rate Today: चांदी ने पकड़ी रफ्तार, सुबह होते ही बढ़ी कीमतें,आपके शहर में क्या है ताजा रेट?
यह पढ़ें: Gold Price Today : एक झटके में सस्ता हुआ सोना, कहां पहुंचा 24k, 22k, 18k गोल्ड का भाव?
यह पढ़ें: Gold Price Today : एक झटके में सस्ता हुआ सोना, कहां पहुंचा 24k, 22k, 18k गोल्ड का भाव?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+