Fuel Rates: मुंबई में 100 रु के करीब पहुंचा पेट्रोल, जानिए आज के रेट
नई दिल्ली, 28 मई। पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हो गए हैं, आज तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि मुंबई में पेट्रोल का भाव 100 रु के करीब पहुंच चुका है। मालूम हो कि गुरुवार को पेट्रोल 18 से 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 से 32 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। बता दें कि मई में अब तक 15 बार पेट्रोल और डीजल महंगा हो चुका है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामों की वजह से मात्र 15 दिनों में पेट्रोल के रेट 3.34 रुपये और डीजल 3.86 रुपये महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 93.68 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 99.94 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 95.28 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 93.72 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 96.80 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: 101.77 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 91.21 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.85 रुपये रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 84.61 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 91.87 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 89.39 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 87.46 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 89.70 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 89.87 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 85.00 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications