Petrol Price: क्रूड ऑयल के रेट में उछाल, क्‍या पेट्रोल और डीजल के भी बदल गए रेट?

Petrol and Diesel Price Today in India: दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। क्रूड ऑयल 85 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। हालांकि क्रूड ऑयल के रेट में उबाल के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार 28 जनवरी 2023 को देश भर के अधिकांश शहरों में पेट्रोल, डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं है। देश में लगभग आठ महीने से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

जानिए किस शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

जानिए किस शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

-कोलकाता में पेट्रोल का रेट 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट 87.89 रुपये प्रति लीटर है।

-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

-नोएडा में पेट्रोल रेट 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट 89.96 रुपये प्रति लीटर है।

-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।

-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 9.76 रुपये प्रति लीटर है।

21 मई को हुआ था आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव

21 मई को हुआ था आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव

देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी बदलाव 21 मई 2022 को हुआ था। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद से कई राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट की कीमतें कम कर दी थीं।

हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है पेट्रोल-डीजल का दाम

हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है पेट्रोल-डीजल का दाम

बता दें कि पेट्रोल और डीजल मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय टैक्स जैसे अलग-अलग मानदंडों के आधार पर ईंधन की कीमतें राज्य दर राज्य बदलती हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन होचा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है।

कैसे SMS से चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

कैसे SMS से चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आप SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर शहर का RSP कोड मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+