Petrol Price Today: क्या बढ़ गए आज पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर की कीमतें
Petrol and Diesel Price Today: मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर जैसे अलग-अलग मानदंडों के आधार पर, राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं।

Petrol and Diesel Rate Today 14 January: भारत में तेल कंपनियों ने शनिवार 14 जनवरी 2023 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग सात महीने से स्थिर है। आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में थोड़ा बदलाव किया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
पिछले बीते दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 17 सेंट या 0.2% गिरकर 0119 GMT तक 83.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 12 सेंट या 0.2% फिसलकर 78.27 डॉलर पर आ गया है।
जानिए अन्य शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट
-चेन्नई में पेट्रोल102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अपनी कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर हर दिन पेट्रोल-डीजल के नए रेट तय करती है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। ईंधन की दरों में आखिरी देशव्यापी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।












Click it and Unblock the Notifications