Fuel Rates: लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का रेट
नई दिल्ली, 07 मई। शुक्रवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, ये लगातार चौथा दिन है,जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जहां 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो वहीं डीजल के दाम 31 पैसे बढ़े हैं, जबकि गुरुवार को पेट्रोल के दाम 25 पैसे और डीजल के दाम 30 पैसे बढ़े थे। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। गौरतलब है कि मात्र तीन दिन में पेट्रोल 88 पैसे और डीजल 1 रु प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

राहुल गांधी ने कसा था तंज
गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर तंज कसा था, उन्होंने ट्वीट किया था कि चुनाव ख़त्म,लूट फिर शुरू!। मालूम हो कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित हुए हैं और उसके बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 91.27 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.61 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 91.41 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 93.15 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.30 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल: पेट्रोल 99.28 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.36 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.44 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 93.52 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 81.73 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 88.82 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 84.57 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 86.65 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 86.64 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 86.94 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 82.10 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 82.18 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications