Petrol Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, जानिए आपके शहर में किस दाम पर बिक रहा?

Petrol Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, जानिए आपके शहर में किस दाम पर बिक रहा?

नई दिल्ली, 01 सितंबर: पेट्रोल और डीजल की कीमत 01 सितंबर 2022 को भी तेल कंपनियों ने स्थिर रखी है। तीन महीने से अधिक समय हो गया है, जब देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 96.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 106.31 रुपये है।जबकि डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है।

Petrol Diesel Rates

जानिए बाकी शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत?

-चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

-कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।

-वहीं लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।

-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप हर दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू होता है। वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी देशव्यापी बदलाव 21 मई 2022 को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। हाल ही में महाराष्ट्र एकमात्र राज्य है जिसने पेट्रोल-डीजल के दरों में कटौती की है।

महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने की शुरुआत में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के लिए 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। वैट में कटौती से महाराष्ट्र के सरकारी खजाने पर सालाना आधार पर 6,000 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+