Petrol Diesel Rate: क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए लेटेस्ट रेट
Petrol Diesel prices Today, 11 April: देश में 21 मई 2022 को आखिरी बार देशव्यापी पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हुआ था। उसके बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है।

Petrol Diesel Price Today 11 April: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट्स सुबह 6 बजे जारी कर दिए हैं। मंगलवार 11 अप्रैल 2023 को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल डीजल की कीमत लगभग 10 महीने से स्थिर है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
जानिए बाकी शहरों के पेट्रोल-डीजल के दाम?
- चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
- कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
- बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
- लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा: पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-गुरुग्राम: पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
- चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क और लोकल टैक्स की वजह से राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। देश में पेट्रोल डीजल के दामों में देशव्यापी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की।
मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से, कुछ राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट की कीमतें भी कम की हैं, जबकि कुछ ने पेट्रोल और डीजल पर सरचार्ज लगाए हैं। पंजाब सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर 90 पैसे का सरचार्ज लगाया है। केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने भी एलडीएफ सरकार के दूसरे पूर्ण बजट में पेट्रोल, डीजल और शराब पर सरचार्ज लगाने की घोषणा की। पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर सरचार्ज लगाया गया है।
कैसे तय होता है हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम?
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) समेत तमाम सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के हिसाब के हर दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में संशोधन करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications