Oil Price Hike: यूक्रेन-रूस वॉर का इफेक्ट, 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा तेल का दाम

Oil Price Hike: यूक्रेन-रूस वॉर का इफेक्ट, 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा तेल का दाम

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के देशों पर इस लड़ाई का असर पड़ रहा है। युद्ध के कारण विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उफान आ रहा है। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। युद्ध के कारण बनी स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमत 10 साल के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया है।

Petrol-Diesel Price Hike: Oil hits almost decade high before Iran throttles the rally
विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में कई दिनों से उफान मार रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर नजर डाले तो ये 119.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की कीमत में पिछले तीन दिनों में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। कच्चे तेल की कीमत में लगातार तेजी जारी है। अगर लंदन का ब्रेंट क्रूड का हाल देखें तो इसकी कीमत में चार प्रतिशत की तेजी आई है और ये गुरुवार को 120 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। वहीं मंगलवार को ये 102 डॉलर प्रति बैरल और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 98 डॉलर प्रति बैरल पर था ।

आपको बता दें कि यूक्रेन रूस के बीच जारी युद्ध के कारण विश्व के कई देशों में न केवल पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर असर पड़ रहा है बल्कि आयात प्रभावित होने के कारण कई चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। अगर कच्चे तेल की बात करें तो रूस कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। प्रतिबंधों के कारण सप्लाई आपूर्ति में परेशानी हो रही है, और जिसका असर तेल की कीमत पर पड़ रहा है। अगर भारत के दृष्टिकोण से देखें तो आपूर्ति में आ रही बाधा के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमत में 20 से 25 रुपए प्रति रुपए तक की बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+