Petrol-Diesel Price 22nd June: कच्चे तेल के दामों में उछाल, क्या बढ़ गई तेल की कीमत?
Petrol-Diesel Price 22nd June: ग्लोबल लेवल मे कच्चे तेल के दाम में थोड़ा सा उछाल देखा गया है जिससे बीते 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड का भाव 77.04 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है और डब्ल्यूटीआई का रेट भी 72.47 डॉलर पर पहुंच गया है।

नहीं बढ़े हैं तेल के दाम
हालांकि इसके बाद भी देश में तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ है और आज भी चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। लेकिन कुछ जगहों पर तेल के दामों में मामूली फर्क देखने को मिल रहा है।
मई 2022 के बाद से देश में तेल के दाम नहीं बढ़े हैं
जैसे कि आज भी नोएडा में एक लीटर पेट्रोल 96.65 रुपये और एक लीटर डीजल 89.82 रुपये के भाव से बिक रहा है। फिलहाल तेल की कीमतें ना बढ़ने से आम लोगों को राहत मिली हुई है। मालूम हो कि देश में एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, जब तेल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.24 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 108.58 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 98.65 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.04 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 97.45 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 88.95 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
SMS से भी पता कर सकते हैं तेल के रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications