Petrol-Diesel Price Today: गाजियाबाद में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें रेट
Petrol-Diesel Ka aaj ka daam: देश में रोज सुबह 6 बजे घरेलू तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों को अपडेट करती हैं,भारत में मई 2022 के बाद से तेल के दाम में परिवर्तन नहीं हुआ है।

Fuel Price Today: मंगलवार को भी भारत की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के नए दाम जारी कर दिए हैं, आज भी चारों महानगरों समेत देश के सभी राज्यों के दामों में कोई फर्क नहीं हुआ है, हालांकि कुछ जगहों पर तेल के दामों में मामूली फर्क देखने को मिल रहा है। यूपी के गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 13 पैसे महंगा हुआ है, जिसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल-डीजल का रेट क्रमश: 96.58 रु और 89.75 रु हो गया है। जबकि बीते 24 घंटे में कच्चे तेल के भाव में भारी गिरावट हुई है, जिसके बाद ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 73.36 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का भाव भी पिछले सत्र से गिरकर67.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
आपको बता दें कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में संसद में पूछे गए एक बयान में कहा था कि अन्य देशों की तुलना में इंडिया में पेट्रोल की कीमतें काफी कम हैं। केंद्र सरकार ने कई बार राज्यों से पेट्रोल-डीजल पर वैट प्राइस को कम करने की अपील की थी, जिसके बाद कुछ जगहों पर तो प्राइस घटी लेकिन कुछ राज्यों ने अपील के बावजूद वैट चार्ज कम नहीं किया।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 96.47 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.73 रुपये रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.04 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 95.03 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.45 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications