Petrol-Diesel Price Today: जयपुर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या हो गया भाव?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल को GST के तहत लाने के लिए तैयार है लेकिन पहले राज्यों को इस बात के लिए तैयार होना जरूरी है।

Petrol-Diesel Ka aaj ka daam: मंगलवार को तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे तेल के नए दाम जारी कर दिए हैं, आज भी तेल के रेट में कोई चेंज नहीं हुआ है। वैसे तो देश के सभी राज्यों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली बढ़त हुई है, जिसके बाद यहां पर रेट चेंज हुए हैं। यहां पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 49 पैसे महंगा हुआ है।
कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी
जिसके बाद यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.54 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 93.85 रुपये लीटर हो गया है। तो वहीं ग्लोबल मार्कट में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव तेजी से जारी है। बीते 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 83.85 डॉलर प्रति और डब्ल्यूटीआई का रेट 77.12 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही बड़ी बात
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल को GST के तहत लाने के लिए तैयार है लेकिन पहले राज्यों को इस बात के लिए तैयार होना जरूरी है। यह एक लंबी प्रक्रिया है लेकिन निश्चित तौर पर इससे तेल के दाम काफी कम हो जाएंगे।
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : त 102.63 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.79 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.48 रु प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 96.77 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.54 रुपये रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.26 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.96 रु प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 95.54 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.85 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.45 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications