Petrol-Diesel Price: तेल के नए दाम हुए अपडेट, चेक करें आज के पेट्रोल का भाव
विंडफॉल टैक्स कम होने से आशा की जा रही है कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। फिलहाल आज रेट पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

Petrol-Diesel Price: मंगलवार को भी भारतीय कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम अपडेट कर दिए हैं और आज भी चारों महानगरों समेत देश के सभी राज्यों में तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, हालांकि ब्रेंट क्रूड का दाम 77.09रु डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है लेकिन इसके बावजूद घरेलू तेल की कीमतों में आज कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, तेल की कीमतें पहले की तरह बनी हुई हैं।

एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी आने की बात हो रही है क्योंकि सरकार की ओर से इस महीने ही विंडफॉल टैक्स कम कर दिया है, जिसके बाद विंडफॉल टैक्स4900 रुपये प्रति टन पर आ गया है, जो कि तेल कंपनियों के लिए बड़ी राहत है इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अब पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हो सकती है, आपको बता दें कि मई महीने के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर ही बने हुए हैं।
ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 97.00 रु रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.38 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 96.97 रु रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.51 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.42 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.10 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 90.14 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.16 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 89.84 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.74 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.62 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम:89.96 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

ऐसे भी चेक कर सकते हैं रेट
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से 9224992249 डायल करें।
- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड फोन से 9222201122 डायल करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications