Petrol Diesel Price: कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज का रेट
कच्चे तेल के दाम में आज बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। लेकिन कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम में आज पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है।

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। कच्चा तेल अब 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल का जो खुदरा भाव जारी किया गया है उसके अनुसार तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।
आज जो नई कीमतें जारी हुई हैं उसके अनुसार कई शहरों में तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है। नोएडा में भी तेल के दाम कम हुए हैं। गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल आज 35 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है और अब यहां पेट्रोल का दाम 96.65 रुपए हो गया है। जबकि डीजल 22 पैसे सस्ता होकर 89.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम की बात करें तो इसमे 15 पैसे की गिरावट हुई है और पेट्रोल 96.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 41 पैसे सस्ता हुआ है, यहां पेट्रोल का दाम अब 96.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल 14 पैसे महंगा होकर 90.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
कच्चे तेल की कीमतों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में इसमे बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 77.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्ल्यूटीआई का भाव भी आज बढ़त के बाद 73.78 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
4 महानगरों में दाम
दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.65 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम 89.82 रुपए प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए प्रति लीटर, डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर
यहां बदले दाम
नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपए प्रति लीटर, डीजल 89.71 रुपए प्रति लीटर
लखनऊ मे पेट्रोल 96.47 रुपए प्रति लीटर, डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर
गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 रुपए प्रति लीटर, डीजल 90.05 रुपए प्रति लीटर
गौर करने वाली बात है कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 नए रेट जारी करती हैं। पेट्रोल, डीजल, पर एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशनर और वैट आदि जोड़ने के बाद इसका मूल्य तकरीबन दोगुना हो जाता है। जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल काफी महंगा हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications