Petrol price: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट
Petrol price: देश में पिछली बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव 21 मई को हुआ था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले कई महीनों से देश में स्थिर हैं। शनिवार 10 दिसंबर को भी डीजल और पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश में पिछले 6 महीने से पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर हैं। दिल्ली में 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। देश में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल में देशव्यापी बदलाव इस साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।
जानिए बाकी शहरों में क्या है पेट्रोल डीजल के रेट
-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से कुछ राज्यों ने ईंधन पर वैट की कीमतें भी कम की हैं। महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। मेघालय ईंधन की कीमतों में संशोधन करने वाला आखिरी राज्य है, जब उसने 24 अगस्त को वैट बढ़ाया, जिसके कारण अब वहां पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल अब 84.72 प्रति लीटर मिल रहा है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) सहित सार्वजनिक क्षेत्र की OMCs अपनी कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों के अनुरूप हर दिन पेट्रोल डीजल के दामों को संशोधित करती है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। मूल्य वर्धित कर (वैट), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय टैक्स आदि जैसे अलग-अलग मानदंडों के आधार पर, राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं। इसलिए हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications