लगातार 8वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुई बढ़ोत्तरी, जानिए अपने शहर में तेल की कीमत
नई दिल्ली, 14 अप्रैल। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से आम लोगों को पिछले कुछ दिनों से आंशिक राहत मिली है। पिछले महीने 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की शुरुआत हुई थी और लगभग 10 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गई। इस बढ़ोत्तरी के बाद पिछले 8 दिन से दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। लेकिन अहम बात यह है कि पिछले 8 दिन से कोई बढ़ोत्तरी नहीं होने के बाद भी मुंबई में पेट्रोल का दाम 120 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.41 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 120.51 रुपए प्रति लीटर है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है जिसके चलते तेल कंपनियों ने फिलहाल दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है।

Recommended Video
देश के चार महानगरों मे पेट्रोल और डीजल के दाम की बात करें तो दिल्ली में 105.41, 96.67 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम 120.51, 104.77 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 110.85, 100.94 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 115.85, 99.83 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं नोएडा में पेट्रोल के दाम 105.47, डीजल के दाम 97.03 रुपए प्रति लीटर हैं। लखनऊ मे पेट्रोल 105.25, डीजल 96.83 रुपए प्रति लीटर है। पटना में 116.23 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है जबकि डीजल 101.06 रुपए प्रति लीटर है।
बता दें कि हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दाम में कंपनियां संशोधन करती हैं। पेट्रोल व डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट आदि जोड़ने के बाद इसके दाम में काफी बढ़ोत्तरी हो जाती है। मूल भाव की तुलना में पेट्रोल-डीजल टैक्स लगने की वजह से तकरीबन दो गुना हो जाता है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी करके आने वाले दिनों में ग्राहकों को किसी तरह की राहत देती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications