पेट्रोल-डीजल भराने से पहले जान लें आज का दाम, जानिए क्या हैं कीमतें
नई दिल्ली, 17 अप्रैल। जिस तरह से 22 मार्च के बाद लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में हर रोज बढ़ोत्तरी हो रही थी, उसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए थे, लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले 11 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। तेल कंपनियों ने लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को स्थिर रखा है। हालांकि इसके बाद भी पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से ऊपर हैं। गौर करने वाली बात है कि 22 मार्च से 6 अप्रैल के बीच पेट्रोल के दाम में 10 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की गई थी। वहीं 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी तरह की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

दिल्ली में पेट्रोल के दाम की बात करें तो यहां 105.41 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 104.77 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 115.12 रुपए प्रति लीटर, डीजल के दाम 99.83 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85 रुपए प्रति लीटर तो डीजल के दाम 100.94 रुपए प्रति लीटर हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में पेट्रोल 117.26 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 101.29 रुपए प्रतिलीटर है।
वहीं 22 मार्च के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में 19 दिन के भीतर 14 बार बढ़ोत्तरी की गई। पेट्रोल कंपनियों ने 22 मार्च को पेट्रोल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई थी, इसके बाद लगातार 80,80,80 50,30,80,80.80,80,80, 40, 80, 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। इस बीच 7 व 8 अप्रैल को दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। लगातार हुई बढ़ोत्तरी के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications