भारत के इस शहर में बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत

Petrol and Diesel prices: देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और अन्य शुल्कों को जोड़ने के बाद अलग-अलग होती है।

Petrol Diesel Price

Petrol and Diesel prices 7 January: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 7 जनवरी 2023 शनिवार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग सात महीने से स्थिर बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है, जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में आखिरी देशव्यापी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

भारत में इस शहर में बिक रहा है सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है। जबकि हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल 112.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.39 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल कहां है?

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।

चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।

हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।

बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।

पोर्ट ब्लेयर : पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।

भुवनेश्वर: पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर है।

चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।

लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।

नोएडा: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।

जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।

पटना : पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+