Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल का भाव गिरा तो क्या बढ़ गए देश में पेट्रोल के दाम?
Petrol-Diesel Price: बुधवार को भी तेल कंपनियों ने तेल के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज भी तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि तेल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, बावजूद इसके घरेलू तेल की कंपनियों ने देश में तेल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। आज भी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है। गौरतलब है कि भारत में 21 मई 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

हालांकि देश के सभी राज्यों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं लेकिन बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है, हालांकि ये अंतर काफी मामूली है। पटना में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.54 रुपए प्रति और एक लीट डीजल का दाम 94.32 रुपए है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.54 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.32 रु रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल के दाम
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें या इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications