UPI से पेमेंट कर रहे हैं? UPI सेफ्टी शील्ड की 4 बातें याद रखें
UPI से पेमेंट कर रहे हैं? UPI सेफ्टी शील्ड की 4 बातें याद रखें
नई दिल्ली, 08 जुलाई: कोरोना काल ने हमें समझा दिया है कि कैसे अथक मानवीय भावना जीवन के किसी भी कठिन दौर को पार करने में मदद कर सकती है। हम सबने महीनों तक साहस दिखाया है, लेकिन हम अब भी रुक नहीं सकते। हम जितने सतर्क रहेंगे, उतनी ही जल्दी इससे बाहर निकल पाने में सक्षम होंगे। डिजिटल भुगतान को अपनाएं और अपने लेन-देन में सुरक्षा के एक अतिरिक्त स्तर को जोड़ने के लिए UPI का उपयोग करना शुरू करें। UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) एक अनूठी भुगतान प्रणाली है, जहां आप प्राप्तकर्ता की एक विशिष्ट UPI आईडी का उपयोग करके बैंक-से-बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं। एक UPI ऐप से किसी भी दूसरे UPI वाले ऐप पर पैसे भेजे जा सकते हैं। सुरक्षित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पैसे भेजते समय UPI सेफ्टी शील्ड की इन 4 सुरक्षा उपायों का पालन करें।

1. सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि पैसे सही व्यक्ति को जा रहे हैं।
जिस व्यक्ति को पेमेंट करना है उसका UPI आईडी जरूर वेरिफाई करें। जिस तरह से किसी व्यक्ति को ईमेल भेजने के लिए आपको उसकी ईमेल आईडी की जरूरत पड़ती है, उसी तरह आपको उस व्यक्ति की UPI आईडी चाहिए, जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं। हर UPI यूजर को एक विशिष्ट UPI आईडी दी जाती है, जो UPI पर रजिस्टर करते समय बनती है। इस UPI आईडी के जरिए यूजर किसी भी UPI वाले ऐप से पैसे भेज सकता है और प्राप्त कर सकता है।
यदि आप अपनी UPI आईडी भूल गए हैं, तो UPI वाले ऐप के प्रोफाइल पेज पर जाकर प्राप्त कर लें।
2. अपने UPI पिन को गोपनीय रखें।
UPI पिन को किसी के साथ भी शेयर ना करें और इसे सिर्फ UPI पिन वाले पेज पर ही डालें। यह एटीएम पिन के ही समान है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।
UPI पिन यूजर के द्वारा बनाई गई 4 से 6 अंकों की संख्या होती है। बिना विशिष्ट UPI पिन डाले उपयोगकर्ता अपने UPI वाले ऐप के जरिए पैसे नहीं भेज सकता। UPI पिन को सिर्फ UPI पिन वाले पेज पर ही डालना है। UPI पिन पेज यूजर की ओर से भेजे जाने वाली रकम डालने से पहले दिखता है। (कृपया ध्यान दें: यह UPI पिन पेज ऐप पर दिखाई देगा न कि किसी अन्य ब्राउजर में।) UPI पिन दर्ज करते ही लेनदेन की पुष्टि हो जाएगी। इसका मतलब, जैसे ही यूजर पिन डालता है, राशि निकल जाएगी और पैसे प्राप्तकर्ता को ट्रांसफर हो जाएगा।
यूजर के बैंक खाते से पैसे भेजने के लिए UPI पिन की आवश्यकता पड़ती है। रकम की पुष्टि और इसे निकालने की अनुमति देने के लिए यह एक आवश्यक कदम है। पेमेंट प्राप्त करने के लिए यूजर को अपना UPI पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होती है।
UPI पिन एक गोपनीय पिन है, जो सिर्फ यूजर को पता होना चाहिए। यदि किसी और पेज पर इसे साझा करने या दर्ज करने का अनुरोध किया जाता है, तो उसपर आगे ना बढ़ें, क्योंकि इससे आपको गुमराह करके धोखा दिया जा सकता है।
3. काटी गई राशि का एसएमएस ध्यान से जांच करलें।
लेन-देन पूरा होने के बाद कटे पैसे का एसएमएस लगभग तत्काल ही प्राप्त हो जाता है। भेजी गई राशि की पुष्टि के लिए हमेशा एसएमएस की जांच की जानी चाहिए। एक एसएमएस आपके खाते से कोई भी रकम निकलने पर तत्काल अलर्ट के रूप में भी काम करता है।
4. किसी भी समस्या के लिए UPI ऐप के 'UPI-हेल्प' सेक्शन को चेक करें।
यदि भुगतान प्रक्रिया या लेन-देन में कोई समस्या आए, तो UPI ऐप पर ही UPI-हेल्प के माध्यम से तत्काल समाधान प्राप्त करें। UPI-हेल्प सेक्शन आपकी समस्याओं को हल करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।
UPI-हेल्प सुविधा UPI ऐप पर उपलब्ध है। यूजर इस सुविधा का उपयोग लेन-देन की स्थिति, किसी भी कटौती की शिकायत करने या यहां तक कि किसी रकम की प्रोसेसिंग के बारे जांच करने के लिए भी कर सकते हैं। UPI-हेल्प सुविधा यूजर के सामने आने वाली किसी भी भुगतान समस्या का समाधान प्रदान करेगी। आपको बस इतना करना है कि अपने UPI ऐप में UPI-हेल्प सेक्शन पर जाएं और शिकायत दर्ज करें।
सिर्फ इन चार महत्वपूर्ण बातों को याद रखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि UPI ऐप के जरिए किया गया हर भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित है और संपर्क रहित भुगतान के इस तरीके का उपयोग करके इस महामारी के दौरान आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
UPI सुरक्षा शील्ड के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने एक अभियान शुरू किया है, जिसमें हमारी प्यारी श्रीमती राव एक नए यूट्यूब वीडियो के साथ वापस आई हैं, जो हमें भुगतान के लिए UPI के प्रभावी ढंग से उपयोग करने के बारे में सुरक्षा के उपाय बता रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications