Auto Sales: मार्च में गिरी यात्री वाहन, टू-व्हीलर की सेल, इन वजहों से बिक्री में आई गिरावट

Auto Sales: मार्च में धड़ाम हुई कार, टू-व्हीलर की सेल, इन वजहों से बिक्री में आई गिरावट

नई दिल्ली। मार्च महीना भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अच्छा नहीं रहा। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का असर इस सेक्टर पर देखने को मिला। वाहन उद्योग के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) द्वारा जारी आंकड़े चिंताजनक है, जिसके मुताबिक मार्च महीने में भारत में यात्री वाहन, टू व्हीलर की सेल में बड़ी गिरावट आई है।

Passenger vehicle retail sales dip 5% in March to 2,71,358 units: FADA

जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में टू व्हीलर की सेल में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। इस साल मार्च के महीने में कुल खुदरा बिक्री में 3 फीसदी की गिरावट आई । रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2021 में यात्री वाहनों की सेल 2,85,240 यूनिट थी, जो इस साल गिर गई। वहीं टू व्हीलर सेल घटकर 11,57,681 यूनिट्स रह गई। जबकि कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री 14.91 फीसदी गिरकर 77938 यूनिट्स पर पहुंच गई। तिपहिया वाहनों की बात करें तो माइसमें बढ़त देखने को मिली है और मार्च 2021 के मुकाबले ये 26.61 फीसदी की तेजी के साथ मार्च 2022 में 48284 यूनिट्स रही।

FADA के प्रेसिडेंट विंकेश गुलाटी के मुताबिक स्पालई चेंज में आ रही परेशानियों की वजह से थोड़ी दिक्कतें आ रही है। सेमी कंडक्टर की सप्लाई में अभी भी मुश्किलें हो रही है। जिसके कारण गाड़ियों की बुकिंग और वेटिंग पीरियड लंबा होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस गिरावट की एक वजह रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्वध भी है। वहीं चीन में लागू लॉकडाउन के कारण सप्सेलाई चेन पर असर पड़ रहा है। जिसकी वजह से व्हीकल सप्लाई में बाधा आ रही है। वहीं FADA के मुताबिक मार्च महीने में टू-व्हीलर की बिक्री सालाना आधार पर 4.02 फीसदी तक गिरी और ये गिरकर 11,57,681 यूनिट पर पहुंच गई, जबकि मार्च 2021 के मुकाबले कम है। मार्च 2021 में ये 12,06,191 यूनिट पर रही थी। FADA के प्रेसिडेंट के मुताबिक रूलर डिमांड में कमजोरी और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण टू व्हीलर की बिक्री में कमजोरी आई है।खबर फायदे की: हर दिन 1 घंटे बिताकर YouTube से कर सकते हैं 100000 रु तक की कमाई, जानें कैसे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+